कमालगंज। सीएचसी में बनाए जा रहे 30 बेड के एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए तैयार किए गए फाउंडेशन के ऊपर बिजली की एलटी लाइन है। इसके चलते प्लांट का काम रुका हुआ है।
विधायक निधि से सीएचसी पर प्लांट लगाया जा रहा है। मंगलवार को विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अब तक कराए गए कार्यों को देखा। डॉ. मानसिंह व डॉ. विकास पटेल ने जानकारी दी कि प्लांट के लिए बनाए गए फाउंडेशन के ऊपर से एलटी लाइन हटे बिना काम नहीं हो पाएगा। इस पर विधायक ने अधिशासी अभियंता से बात की। सफाई की समस्या पर विधायक ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति तरुण माहेश्वरी से दो सफाई कर्मी सीएचसी पर संबद्ध करने के लिए कहा।