फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर खराब, लोहिया का सीटी स्केन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट में लगा कंप्यूटर खराब हो गया। इससे मरीजों के सीटी स्कैन भी नहीं हो सके। दिन भर मरीज भटकते रहे। देर शाम तक कंप्यूटर की तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे यूनिट खोली गई। सफाई के बाद जब कंप्यूटर ऑन किया, तो शुरू नहीं हुआ। इस दौरान कई मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचे, मगर बैरंग वापस हो गए। सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी चेतन कुमार ने बताया कि कंप्यूटर को इंजीनियर को दिखाया जा रहा है। शाम तक ठीक होने की उम्मीद है। कंप्यूटर सही होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। दूरदराज से आए मरीजों को भी बैरंग वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें