ांव जरारी में हुए दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। जरारी में शनिवार को हुए पांचवें सलाना दंगल में फिरोजाबाद के विपुल पहलवान विजेता बने। उन्होंने तकीपुर फर्रुखाबाद के जीतू पहलवान को हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। दंगल में कुल 40 मुकाबले हुए।
बीमारी फैले होने से इस बार दो के बजाय एक दिन का दंगल रखा गया। पहलवानों ने कुश्ती में दांव-पेच आजमाए। अंतिम मुकाबले में शुरू से ही विपुल ने जीतू को हराया। उन्हें पुरस्कार में साइकिल दी गई। अजदानी मियां व नसीम ब्रांचदार रेफरी रहे। यहां मोहिसिन अहमद, लईक उर्फ कल्लू, सुम्मन, कल्लू भाई ने व्यवस्था देखी।