फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात नहीं आने पर युवती ने जहर खाया

Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐन मौके पर बारात नहीं आई। पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी नजर अंदाज कर दिया। इससे  क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीरावस्था में  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  थाना जहानगंज क्षेत्र निवासी दो बहनों की शादी मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी से तय हुई थी। इनकी बारात 11 मार्च को आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन


दोनों बहनों ने मेहंदी रचाई। घर में जश्न का माहौल था, लेकिन ऐन मौके पर दहेज की डिमांड बढ़ गई। लड़की के पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अंगूठी व नगदी पहले ही दे चुका है। अब दहेज में बाइक, फ्रिज, सोने की चेन आदि की मांग की जा रही है। दहेज देने में असमर्थता जताने पर लड़का पक्ष ने 11 मार्च को बारात लाने से इनकार कर दिया।

लड़की की पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच का हवाला देकर टरका दिया। पुलिस की ओर से इस मामले में जरा भी रुचि नहीं दिखाई गई। ऐसे में पिता को बिलखते देख बेटी ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों सीएचसी ले गए। जहां लड़की के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई और उसकी हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें