फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में प्रापर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारी

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर प्रापर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मार कर घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी रवी कुमार राठौर प्रापर्टी डीलर हैं। शनिवार की दोपहर रवी कुमार जयनरायन वर्मा रोड रेलवे गुमटी के पास प्लाटाें को देखकर लौट रहे थे। इस बीच कार सवार हमलावरों ने रवी की बाइक को रोक लिया । यह गालीगलौज
विज्ञापन


करते हुए मारपीट करने लगे। रवी बचकर भागने लगे तो हमलावरों ने लाइसेंसी राइफल से इन पर फायर कर दिया। गोली रवी की कांख में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावर भाग गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल का एक्सरे करवाया। रवी ने बताया कि मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी अमित

भदौरिया से रंजिश चल रही है। इसी के चलते अमित के साथ में चुन्नू ठाकुर और ज्ञानेंद्र सिंह छोटे ने उसे घेर लिया। इन्हाेंने आरोप लगाया कि ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उस पर फायर किया। परिजनों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर जांच की गई। यहां पर फायर होने की बात सामने नहीं आई है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें