फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला को अगवा कर मारी गोली, भर्ती

Tue, 23 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात नकाबपोश बदमाश सो रही महिला को सोमवार की रात घर से उठा ले गए। इन्हाेंने उसे खेत में ले जाकर तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मरा जानकर भाग गए। सुबह पहुंचे परिजनों ने उसे  सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव भटा निवासी अजयपाल सिंह यादव की पत्नी नीरज को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। नीरज ने बताया कि वह सोमवार रात घर में अपने दो बेटों और बेटी के साथ सोई थी।  तभी घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। इन्होंने उसके  मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उठाकर ले गए।  गांव के विशेश्वर यादव के खेत में ले जाकर

जांघ, कंधे और कोख में गोली मार दी। गोलियां लगने से वह बेहोश हो गई । उसने बताया कि कुछ देर बाद फिर हमलावर वहां आए और उन्होंने उसे हिला डुलाकर देखा। उसे मरा समझकर वे वहां से भाग निकले। सुबह उसके बच्चों ने तलाश की। लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां से डाक्टर ने लोहिया अस्पताल
विज्ञापन


रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर मेरापुर थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि अभी तक घटना की कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अजयपाल नोएडा में सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह दो दिन पहले ही वापस गए हैं। उन्हें सूचना दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें