फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंकर की टक्कर से मां-बेटे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौहारे पर गैस टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहमराम मच गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, टैंकर चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरा खार गौटिया निवासी सुआलाल के 14 वर्षीय बेटे शुभराम की तबियत खराब चल रही थी। उसका शहर में आवास विकास कालोनी स्थित एक डाक्टर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह शुभराम मौसेरे भाई श्रीपाल(25) पुत्र वेदराम व उसकी मां उर्मिला (50) पत्नी वेदराम के साथ साइकिल से दवा लेने आवास विकास कालोनी आया था। दवा लेने के बाद तीनों एक ही साइकिल से घर लौट रहे थे। साइकिल श्रीपाल चल रहा था। साइकिल पर आगे शुभराम और पीछे उर्मिला देवी बैठी थीं।

मसेनी चौराहे के पास पीछे से आए गैस टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उर्मिला व श्रीपाल की टैंकर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उन्होेंने बताया गया कि श्रीपाल अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। शुभराम की बड़ी बहन सोनी की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन प्रियांशी है। सुआलाल भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। शुभराम कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शुभराम के पिता सुआलाल की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें