सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार स्थित कोटिया बस्ती में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराली जनों पर प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के छेछ़ुआ गांव निवासी आरती देवी (23) की शादी कोइरौना स्थित कोटिया बस्ती निवासी राजकुमार के साथ वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे रहस्यमयी परिस्थितयों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों के अनुसार पति से कहासुनी के बाद आरती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दी है। परिजनों की खबर पर कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।