फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर ग्रामीण को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के आवाजपुर गांव में पुलिस से शिकायत करने से गुस्साए हमलावर ने ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने हमलावर के खिलाफ एनसीआर लिखाई है। उधर, पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई लोगों को पकड़ा है।
आवाजपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने गांव के ही तरुण सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा कि तरुण कुमार अपने जानवरों के लिए नरेंद्र सिंह के खेत में खड़ी जौ की फसल चोरी से काटकर ले जाता था। नरेंद्र सिंह ने 19 फरवरी को उसे देख लिया तो यूपी 100 से शिकायत की। पुलिस ने आकर तरुण सिंह को हिदायत दी और वापस चली गई। बुधवार को नरेंद्र सिंह हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे, तभी तरुण सिंह आया और गालीगलौज करते हुए नरेंद्र सिंह को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसी बात को लेकर खैराबाद गांव निवासी अखिलेश कुमार का अपने चाचा जागेश्वर से झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं धारा नगला गांव निवासी सोनेलाल और शमशेर नगर निवासी श्याम सिंह को भी पुलिस ने झगड़ा के मामले में पकड़ा है। दहेजहत्या के मामले में पुलिस ने नीरज पुत्र रामदीन निवासी ढिलावल को पकड़ रखा है। नीरज ने बताया कि 29 नवंबर 2018 को उसकी पत्नी सरस्वती देवी ने आत्महत्या कर लिया था।
पुलिस से शिकायत करने पर ग्रामीण को पीटा
-अलग-अलग मामलों में कई को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें