फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के मरीज देखने जहानगंज पहुंचे सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद )। जरारी गांव में बुखार से गुरुवार को एक और किशोरी की मोत हो गई। गांव के 15 लोगो में मलेरिया की पुष्टि भी हुई है। 78 मरीजों को पीएचसी में दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी में डॉ. अनुनय ने बताया कि गंभीर मरीजों की ब्लड जांच की गई। गांव के पश्चिम मोहल्ले में 13 वर्षीय तमन्ना की बुखार से मौत हो गई। उसका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज चल रहा था। अब तक गांव में चार लोगों की बुखार से मौत हुई है। गांव के काफी लोग कस्बे के नर्सिंग होम व अन्य स्थानों पर इलाज कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने सफाई का विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया तो कुछ लोगों का कहना है कि सबमर्सिबल चलने से पानी बहता है और पानी भर जाता है। इससे भी बुखार की समस्या बनी हुई है। गांव में आबादी के बीच स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगाए जाने की मांग की गई।
फोटो- 17, 18 व 19
बुखार के मरीज देखने जहानगंज पहुंचे सीएमओ
गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानगंज। ग्राम पंचायत जहानगंज में तेजी से बुखार फैलने पर गुरुवार को सीएमओ ने पीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में कैंप लगवाकर मरीजों की जांच कराने व दवा वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जहानगंज में बुखार फैलने से करीब 60-70 लोग चपेट में हैं।
गांव में बुखार फैलने की खबर प्रकाशित होने पर सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव शाक्य के गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और डॉ.विशिष्ट कटियार को मामला गंभीरता से लेते हुए बुखार से पीड़ितों का इलाज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गांव में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच करवाएं और उनका उपचार करें। शुक्रवार को अस्पताल में 10 लोगों की जांच की गई और 40 मरीजों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

सड़क पर कीचड़ भरा होने से लोग परेशान
गांव जहानगंज में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ भरा होने से लोग परेशान हैं। गांव के लोगों सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें