फर्रुखाबाद। शीतगृह मालिक से रिश्वत मांगने के आरोप में पिटे सहायक अभियंता को करीब चार साल से वेतन नहीं मिल रहा है। बिधूना से ग्रामीण खंड में तबादले पर आने के बाद एलपीसी नहीं आई थी। शीतगृह में झगड़े का मामला उठाने के बाद अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन मीटर से कब से वेतन नहीं मिला है, इसकी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, उच्च अधिकारियों को भी जिले से बाहर तबादला किए जाने के लिए पत्र लिखा गया है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को एक कोल्ड स्टोरेज में सहायक अभियंता मीटर अरविंद कुमार के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। उन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पता किया तो मालूम हुआ कि सहायक अभियंता अरविंद कुमार जून 2017 में जिले में तबादले पर आए थे। उनकी एलपीसी जिले में नहीं आई थी।
ग्रामीण खंड से मीटर खंड में तबादला हो गया। लेकिन आज तक वेतन नहीं दिया गया है। वेतन किस कारण नहीं मिला है। इसकी जानकारी की जा रही है। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई घटना के बाद सहायक अभियंता को जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।