फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी, बेटी और बेटे को लेकर ससुराल जा रहे युवक की बाइक में गुरुवार को मझोला गांव के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। चारों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक का सिर फट गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने चालक व बेटी को मृत घोषित कर दिया। बेटे को परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शमसाबाद के मोहल्ला तराई निवासी अजीमुद्दीन (32) के भतीजे की शादी है। वह पत्नी आसमा (28), पुत्र मोअज्जिम (5), पुत्री आन्या (3) के साथ गांव तुर्कीपुर दावत देने गुरुवार को बाइक से ससुराल जा रहा था। शाम करीब सवा तीन बजे कायमगंज रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम ने चौरसिया मझोला गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी। चारों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाए होने से अजीमुद्दीन का सिर फट गया। आसमा, मोअजिज्म और आन्या भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया।
घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने अजीमउद्दीन और आन्या को मृत घोषित कर दिया गया। मोअज्जिम को परिजन निजी अस्पताल ले गए। अजीमुद्दीन चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करके परिवार चलाता था। बड़े भाई रसूलउद्दीन, पप्पू और हसीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें