स्टेडियम में वालीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। युवा कल्याण विभाग की ओर से स्व. ब्रहमदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जारी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वॉलीबॉल में बढ़पुर ब्लाक की टीम ने कायमगंज की टीम को पराजित किया। कुश्ती में बालिका वर्ग में पूजा व शारिया पठान व बालक वर्ग में संजेश और उदयपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
55 किलो वर्ग बालक कुश्ती में संजेश प्रथम, चंदन दूसरे स्थान पर रहे। 67 किलो भारवर्ग की कुश्ती में उदयपाल प्रथम व अरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 67 किलो से अधिक भार की कुश्ती प्रतियोगिता में अभिषेक विजयी रहे। बालिका 42 किलो भारवर्ग में पूजा व 55 किलो भारवर्ग में शारिका पठान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पूर्व युवा कल्याण अधिकारी बृजेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग, रामनरेश, स्वाती गंगवार, सर्वेंद्र सिंह यादव, अनसुइया दीक्षित, सतपाल व प्रताप सिंह गंगवार मौजूद रहे। आलोक माहेश्वरी ने बताया कि चयनित टीम मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।