फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में रोहन, भोला व अंशुल के दांव पर चित्त हुए पहलवान

विज्ञापन
मोहम्मदाबाद के गांव ज्योता में हुए दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गांव ज्योता रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में रोहन, भोला और अंशुल ने कुश्ती जीती। कमेटी के पदाधिकारियों ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दंगल में पहला मुकाबला जनपद मैनपुरी भोगांव के पहलवान रोहन का मुकाबला गांव तकीपुर के पहलवान भोला से हुआ। रोहन ने भोला को पराजित कर दिया। दूसरा मुकाबला सिकंदरपुर निवासी पहलवान रामवीर का भोला के साथ हुुआ।
इसमें भोला ने अच्छे दांव पेंच लगाकर रामवीर को पटकनी दी। तीसरा मुकाबला मैनपुरी के थाना कुसमरा गांव गिरधरपुर के अंशुल का गांव खिमसेपुर निवासी मुन्नालाल के साथ हुआ। इसमें अंशुल ने मुन्नालाल को धूल चाटने को मजबूर कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज राठौर, कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा, संयोजक रामशरण राठौर, रवि राठौर मौजूद रहे। राहुल राठौर ने रेफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें