फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के मकान व सभासद की दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
तेहगढ़ के जेएनवी रोड पर भाजपा नेता का मकान तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अतिक्रमण के दायरे में आए भाजपा नेता के मकान व सभासद की दुुकानों को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पूर्व अध्यक्ष ने 10 दिन का समय मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने समय देने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी ने महिला सिपाहियों की मदद से पूर्व अध्यक्ष के परिजनों को बाहर निकाला। जेसीबी से उनका छज्जा व गेट तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के जय नारायण वर्मा रोड पर एक सप्ताह पहले अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नांकन किया गया था। भाजपा नेता राजकुमार सिंह भदौरिया का पूरा मकान व दुकान अतिक्रमण में आया। सभासद महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सबलू की फोटो कॉपी की दुकान, भाई सुधीर सिंह का ऑफिस, बाइक मिस्त्री हरीश व लल्ला की दुकान भी अतिक्रमण के दायरे में थी।
शुक्रवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रवींद्र कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भदौरिया के मकान के बाहर पहुंचे। कुछ देर में ही जेसीबी व नगर पालिका के कर्मचारी आ गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता के पुत्र ने सामान निकालने के लिए आधे घंटे की मोहलत मांगी। उसने साथियों की मदद से कुछ देर में ही सामान निकाल लिया। दो जेसीबी से भाजपा नेता का मकान व दुकान धराशाई करा दिया गया। सभासद व उनके भाई सुधीर, मिस्त्री हरीश, लल्ला की पांच दुकानें भी गिरा दी गईं। लोक निर्माण विभाग के नलकूप के पास बऊआ ठाकुर का धुलाई केंद्र भी जेसीबी से तोड़ दिया गया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार के मकान की नाप करके चूना डलवाया गया। पूर्व अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट से 10 दिन का समय मांगा और मकान का छज्जा व गेट सहित कमरा गिराने का भरोसा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने समय देने से इनकार कर दिया। उनके घर की महिलाएं विरोध करने लगीं। पुलिस से पूर्व अध्यक्ष की नोकझोंक होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ पूर्व अध्यक्ष के घर में घुस गए। उन्होंने महिलाओं व बच्चों को समझाकर बाहर निकाला। जेसीबी से पूर्व अध्यक्ष के मकान का छज्जा व गेट उखाड़ दिया गया। कमरों को तोड़ने के लिए उनको दो दिन की मोहलत दी गई।
नेताओं व ठेकेदारों ने खुद तुड़वा लिए मकान
जय नारायण वर्मा रोड पर एक सपा नेता ने अतिक्रमण के दायरे में आने से अपने मकान की पोर्च व दीवार खुद तुड़वा दी। उनके घर के पास बैंक कर्मी ने मकान के दो कमरे, दीवार व छज्जा गिरवा लिया। स्कूल संचालक ने अपना गेट, मकान की दीवार गिरवा दिया। एक दुकानदार ने हाल में ही शोरूम बनवाया था। शोरूम अतिक्रमण के दायरे में आने पर वह भी तोड़फोड़ कराने में लग गए। एक ठेकेदार ने अपनी बाउंड्रीवाल गिरवा कर कब्जा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें