फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सहित 17 पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। महिला के गोली मारने में पूर्व प्रधान सहित 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोली लगने से घायल महिला का सैफई में उपचार चल रहा है। रुपये का तगादा करने में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी रामवीर सिंह ने पूर्व प्रधान संजीव यादव, महेंद्र सिंह, प्रवेश, राजीव यादव, दुनिया सिंह, गिरीशचंद्र, यतेंद्र व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पत्नी सरोजनी देवी ने गांव के ही महेंद्र सिंह की पत्नी को दो वर्ष पहले रुपये उधार दिए थे।
शुक्रवार को रुपये का तगादा करने पर महेंद्र की पत्नी व परिजनों ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। गाली गलौज के विरोध पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पथराव के साथ जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई। गोली लगने से पत्नी सरोजनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी। लेकिन वह अपने घरों पर नहीं मिले। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें