फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार लागत, आलू बिकने के बाद हाथ आए 12 हजार

विज्ञापन
सातनपुर मंडी में आए आलू को देखते व्यापारी व आढ़ती। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अक्तूबर में हुई बारिश ने अगैती आलू की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। कायमगंज क्षेत्र के एक किसान के साढ़े तीन बीघा खेत में केवल 19 बोरी (पैकेट) ही आलू निकला है।
विज्ञापन

गांव इजौर निवासी सोनेलाल ने बताया कि जुताई, बुवाई, खाद सिंचाई, मजदूरी आदि पर 25 हजार रुपये खर्च हुए थे। शुक्रवार को खुदाई की तो केवल 19 बोरी ही आलू निकला। शनिवार को सातनपुर मंडी में दीपू कटियार की आढ़त पर 700 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से मात्र 12 हजार रुपये ही मिले। किसान ने बताया कि बारिश से पूरा खेत पानी से भर गया था।
आलू खरीद का नया सत्र कल से
फर्रुखाबाद। आलू मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर वर्मा उर्फ रिंकू की देखरेख में सातनपुर मंडी में सोमवार को यज्ञ के साथ नए आलू खरीद के सत्र का शुभारंभ होगा। अध्यक्ष ने बताया कि सुबह नौ बजे यज्ञ का शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें