गोसाईगंज। सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस से मारपीट करने के आरोप में सेना के तीन जवानों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली गोसाईगंज अंतर्गत पौसरा गांव के दसई गोकुलपुर में शुक्रवार रात की है। थाना महाराजगंज, गोसाईगंज व एसओजी की संयुक्त टीम शुक्रवार रात पौसरा गांव में कुछ आरोपियों को पकड़ने गई थी।
दबिश के दौरान गांव निवासी दुर्गेश, अजय शर्मा व मुकेश शर्मा ने पुलिस से हाथापाई की। तीनों सगे भाई सेना के जवान हैं। गोसाईगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि घटना के समय तीनों नशे में थे।