फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने वनरोज के बच्चे को निगलने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार (अयोध्या)। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत कुडकी गांव के पास लगभग 13 फीट लंबे अजगर ने वनरोज के बच्चे को निगलने का प्रयास किया। युवकों ने लाठी डंडे की मदद से उसे भगा दिया। लेकिन वनरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव के किनारे टहल रहे ग्रामीणों को उन्हें खेत में खड़ी धान की फसल में किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह खेत में गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। करीब 13 फीट लंबा अजगर वनरोज के बच्चे को निगल रहा था। काफी शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी डंडे से अजगर को भगाने का प्रयास किया तो अजगर ने बगल ही गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें