अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग आवासीय परिसर द्वारा 26वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित दीक्षांत खेल प्रतियोगिता-2021 के अंतर्गत सोमवार को बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जबरजीत सिंह व कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बीटेक विभाग से सत्य नारायण मौर्य विजेता और शारीरिक शिक्षाविभाग से आशुतोष सिंह उपविजेता रहे। वहीं छात्रा वर्ग में मास्टर ऑफ आर्ट्स विभाग से रुपाली चौधरी विजेता और ब्यूटी शुक्ला उपविजेता रहीं। बैडमिंटन के छात्रा वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग से सिजल वासिम विजेता और अंजू चौहान उपविजेता रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जबरजीत सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को मन से करना चाहिए, उसमें सफलता मिलनी सुनिश्चित है। एक अच्छा खिलाड़ी अपने संस्थान का ब्रांड एंबेसडर होता है। कुलपति ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का मंत्र दिया और कहा कि पूरे मनोयोग से खेल के प्रति समर्पित हों।
प्रो. नीलम पाठक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सभी को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अरविंद तिवारी, शुभम त्रिपाठी, विकास यादव, नारायन, आदेश श्रीवास्तव व जया सिंह ने निभाई। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. प्रभात कुमार सिंह व डॉ. कपिल राणा समेत अन्य मौजूद रहे।