फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर राममय दिखे रामनगरी : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी एवं वीआईपी अष्टमी-नवमी को अयोध्या का भ्रमण न करे। यदि करेंगे तो उन्हें सामान्य भक्तों की ही तरह दर्शन कराया जाए।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में श्रीराम नवमी मेले की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है।
अयोध्या में ऐसा मनमोहक वातावरण सृजित करें एवं अयोध्या की ऐसी सजावट करें कि श्रद्धालुओं को अयोध्या प्रवेश करते ही पूरा वातावरण राममय लगे।
सीएम ने कहा कि जब वे अपने घर वापस जाएं तो अच्छा भाव लेकर जाएं। अयोध्या की आंतरिक गलियों सहित सभी सड़कें चाहे वह पीडब्लूडी, विकास प्राधिकरण या नगर निगम की हों मेले के पूर्व ठीक करावा दें।
विज्ञापन

भक्तों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। मेले में कोई भी मार्ग बंद न किया जाए। नेशनल हाईवे पर जिन वाहनों को कुछ घंटे रोक कर खड़ा किया जाना हो उनके लिए किनारे पार्किंग की व्यवस्था कराई जाय ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
अयोध्या परिक्षेत्र में सुरक्षा का बेहतर मॉडल बनाकर उसे स्थायी रूप से लागू किया जाए व पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी से आच्छादित किया जाए। नगर निगम मठ मंदिरों, धर्मशालाओं के आसपास साफ-सफाई सहित स्वच्छता के लिए की कोई स्थायी प्रबंध कराएं।
राम मंदिर निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता तरीके से की जाय। सायंकाल सरयू की आरती भव्यता से हो, मेले के उपरांत भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
समीक्षा बैठक में नगर विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बीकापुर विधायक अमित सिंह चैहान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, सीडीओ अनीता यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आम श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए अपर मुख्य सचिव सूचना, सूचना निदेशक द्वारा 500 होर्डिंग्स, दो दर्जन से ज्यादा एलईडी बैन, 7 फिक्स डिस्प्ले बोर्ड, 200 से ज्यादा सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था की जा रही है।
पर्यटन विभाग व मंगल दल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की ओर से पीने के पानी की व्यवस्था। मदद के लिए विशेष पटल और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विकास योजनाओं को गति प्रदान करने का काम तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। चुनाव के पूर्व जो भी विकास योजनाएं बनाई गईं उन पर तत्काल काम शुरू करवाएं। जिनकी डीपीआर न बनी हो उनका डीपीआर बनाकर भेजें। सभी परियोजनाओं का काम निर्धारित अवधि में पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें