फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन पूर्णिमा आज, झूलनोत्सव का उल्लास शिखर पर

विज्ञापन
08-अयोध्य-सियारामकिला में झूलोनोत्सव के दौरान मौजूद भक्त - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में झूलनोत्सव का उल्लास शिखर को स्पर्श कर रहा है। मुख्य पर्व श्रावण पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रामनगरी सावनी संस्कृति में सराबोर दिखी। कोरोना के चलते भक्तों की संख्या सीमित है। फिर भी मंदिरों के जगमोहन में झूलनोत्सव की छटा बिखर रही है। पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंध कड़े करते हुए रामनगरी में यातायात प्रतिबंध लागू कर दिया है।
विज्ञापन

सावन शुक्ल तृतीया से रामनगरी में शुरू हुआ झूलनोत्सव का उल्लास अंतिम स्पर्श की ओर बढ़ रहा है। एक पखवारे तक रामनगरी में झूलन महोत्सव की छटा बिखरती है। मुख्य पर्व पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उत्सव का रंग और चटख हो गया। रामनगरी के सैकड़ों मंदिरों के जगमोहन में हारमोनियम की धुन व तबले की थाप के बीच कलाकारों ने सावन गीत कजरी आदि की प्रस्तुति दी तो पूरी रामनगरी सावनी संस्कृति में डूबती नजर आई।
सियाराम किला झुनकी घाट में झूलन महोत्सव की धूम मची हुई है। झूला धीरे झुलाओ, सुकुमारी सियां हैं..अरे रामा रिमझिम बरसौ पनिया..जैसे सावन को समर्पित गीतों की प्रस्तुति भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। महंत करूणानिधान शरण कहते हैं कि सावन का महीना भक्ति को शिरोधार्य करने का माह है। इस माह में रामनगरी की आध्यात्मिकता तो चरम पर होती ही है, यहां की समृद्ध गीत-संगीत की परंपरा का भी दर्शन होता है। भगवान से साक्षात्कार का भी माध्यम झूलनोत्सव है।
विज्ञापन

राजसदन में पांच दिवसीय झूलनोत्सव का उल्लास बिखर रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के सानिध्य में झूलन महोत्सव की भव्यता देखते ही बन रही है। इसी तरह दशरथमहल, कनकभवन, श्रीरामबल्लभाकुंज, अशर्फी भवन, मणिरामदास की छावनी, लक्ष्मण किला, कोसलेश कुंज, जानकीघाट बड़ास्थान सहित सैकड़ों मंदिरों में गीत-संगीत के बीच झूलन महोत्सव चरम पर जा पहुंचा है।
मुख्य पर्व पर प्रतिबंधित रहेगा यातायात
एसपी सिटी व मेला सुरक्षा प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सावन पूर्णिमा को देेखते हुए मेला क्षेत्र में सोमवार को यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चार पहियों वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर में श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घाटों एवं प्रमुख मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैैनाती की गई है। सरयू में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध रहेगा। अयोध्या में जमे भक्तों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दर्शन-पूजन की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें