फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामायण पर पोस्टल स्टैंप भी जारी कर सकते हैं पीएम मोदी

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन करने आ रहे हैं। इस दिन वे राम मंदिर के प्रतीक और रामायण पर पोस्टल स्टैंप भी जारी कर सकते हैं। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह ने बताया अगर चीजें योजना के अनुसार रहीं, तो  5 अगस्त को डाक टिकट भी लांच किए जाएंगे। इनमें से एक टिकट राम मंदिर के एक प्रतीकात्मक मॉडल पर और दूसरा अन्य देशों में राम के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य पर होने की संभावना है।

सिंह ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान दुनिया भर में राम की सांस्कृतिक उपस्थिति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न देशों से राम लीला के प्रतीकों के बड़े पोस्टर और कट-आउट तैयार कर रहा है। इन्हें राम मंदिर की ओर जाने वाली रोड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में साकेत डिग्री कॉलेज में जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां से राम मंदिर तक यानी 4.5 किलोमीटर के रास्ते पर 25 जगहों पर राम चरित्र मानस का अखंड पाठ कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें