फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन की वर्षगांठ पर सीएम ने उतारी रामलला की आरती

विज्ञापन
अयोध्या-रामजन्मभूमि परिसर में रखे राममंदिर के मॉडल को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचकर रामलला की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। सीएम योगी अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब आधा घंटा पहले ही रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई और आरती की। उन्होंने राममंदिर मॉडल की भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई के कार्य की प्रगति देखी।
विज्ञापन

भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की। पूर्वाह्न 11:35 पर सीएम योगी अयोध्या के सरयू तट पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री को रामचरित मानस का गुटका व रामनामा भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट तक रामलला की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
इसके बाद सीएम गर्भगृह के पास ही रखे मंदिर मॉडल का भी दर्शन करने गए और इसकी भी पूजा कर आरती उतारी। बाद में उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों महासचिव चंपत राय व अन्य से मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्माण कार्य भी देखा। रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग के साथ पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण कराया गया।
विज्ञापन

सीएम योगी सहित उनके साथ दर्शन-पूजन को आए सभी को रामलला के भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर जनपद के नामित नोडल अधिकारी टी. वेंकटेंश, एडीजी एसएन साबत, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वासुदेव घाट पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में अग्निहोत्री बंधुओं के भजनों ने शमां बांध दिया। अवध विश्वविद्यालय की छात्राओं ने स्वागतम, शुभ स्वागतम...गीत के जरिए मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद अग्निहोत्री बंधुओं की ओर से प्रस्तुत भजन जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...व गाते चलो, गुनगुनाते चलो राम सियाराम...की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तीन मिनट की एक लघु फिल्म के जरिए अन्न वितरण योजना का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया।

अयोध्या-रामजन्मभूमि परिसर में रामलला का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें