फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों भारतीयों के लिए खास हुई राममंदिर के भूमिपूजन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विजय...उत्साह...उमंग...का हर साल एक नया दिन अब पांच अगस्त होगा। पांच सदी के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन की इस तिथि की शुभता का संयोग इस बार हॉकी में दशकों पुराना गौरव लौटते देख भाव विह्वल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ ऐसा ही लगा। बोले, यही 5 अगस्त है जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राममंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा था। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

अगस्त माह का इतिहास आजादी की लड़ाई में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। एक-एक दिन अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने का गवाह रही है। 15 अगस्त 1947 को आजादी की पहली सुबह देश के लिए सबसे बड़ा सुकून, उत्साह और उमंग लेकर आई थी, लेकिन संयोग ही था कि 5 अगस्त 2019 को ही आर्टिकल 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था।
अयोध्या वासियों से दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद के जरिए बृहस्पतिवार को इस तिथि की खास शुभता गिनाई तो अयोध्यावासी उत्साह से जय श्रीराम का उद्घोष करते दिखे। वासुदेवघाट पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के लिए स्क्रीन पर आते ही स्वागत के लिए खड़े हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पांच अगस्त की खासियत गिनाते नहीं थके।
विज्ञापन

जैसे ही उन्होंने कहा कि पांच सदी से लोगों के इंतजार के बाद आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में आकर भगवान रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी भावावेश में जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे।
पांच अगस्त की तिथि भले ही धार्मिकता के लिहाज से कोई महत्व न रखती हो, मगर इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी ऐसे की गई थी जैसे कोई बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही शंखनाद के बीच वैदिक पंडितों द्वारा करीब 15 मिनट तक स्वास्तिवाचन किया गया। इसी माहौल में पहले मुख्यमंत्री द्वारा पांच अगस्त की खासियत गिनाना और फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह कहना कि ऽआज की ये पांच अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है।
ये पांच अगस्त ही है जब दो साल पहले देश ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया था। पांच अगस्त को आर्टिकल 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था। यही पांच अगस्त है जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राममंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा। आज अयोध्या में तेजी से राममंदिर का निर्माण हो रहा है। आज पांच अगस्त की तारीख फिर एक बार हम सभी के लिए उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर स्थापित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें