अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह व डीएम नितीश कुमार ने सोमवार को राज्य व जनपद स्तरीय 22 विद्यार्थियों को टैबलेट व नगद धनराशि से सम्मानित किया। आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में हुआ।
डीएम ने बताया कि वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को परीक्षा के आधार पर 22 मेधावियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
राज्य स्तरीय जेबी एकेडमी की प्रांजलि पांडेय को एक टैबलेट व एक लाख की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की रिद्धिमा पांडेय, अदिति कश्यप, श्वेता यादव, निधि यादव व सृष्टि तिवारी को एक-एक टैबलेट व 21 हजार की धनराशि दी गई।
देवा इंटर कॉलेज उसरू की गार्गी पांडेय, विवेक कुमार यादव, सचिन चैारसिया, शालू यादव सहित ग्रामोदय इंटर कॉलेज, तेजपाल स्मारक इंटर कॉलेज, अवध किसान इंटर कॉलेज व अन्य जनपद स्तरीय विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं को एक-एक टैबलेट व 21 हजार की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्त, विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।