19-अयोध्या-सीएमओ ने सीएचसी सोहावल का किया औचक निरीक्षण
- फोटो : FAIZABAD
सोहावल (अयोध्या)। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहावल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के समय कई चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा शनिवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहावल का निरीक्षण किया। मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. जया सिंह, महिला चिकित्साधिकारी डा. आकांक्षा कुमार, लिपिक किरन सिंह, स्टॉफ नर्स नीलमणि सिंह समेत आधे कर्मी अनुपस्थिति मिले। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मदन बरनवाल को फटकार लगाई। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, दवा स्टोर, कोविड टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद