फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों पर लगा गरीब कल्याण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले भर में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। अवसर पर जिले के सभी विकास खंडों पर गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने विकास खंड मयाबाजार में गरीब कल्याण दिवस एवं किसान कल्याण मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कृषि विभाग से 19 लाभार्थियों को केसीसी ऋण, ग्राम्य विकास विभाग से 11 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास और पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास के प्रमाण पत्र वितरित किए। मेले में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड एवं कोविड टीकाकरण कैंप लगाकर किया गया। खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन पत्र प्राप्त किया।
डीएम ने बताया कि मेलों में समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, वृद्वावस्था पेंशन के कैंप, खाद्य सुरक्षा के द्वारा पात्र परिवारों को राशन कार्ड एवं खाद्य सामाग्री का वितरण, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक सोहावल ब्लाक मुख्यालय पर विधायक शोभा सिंह चौहान ने बीस राशन कार्ड धारकों को राशन व उज्जवला गैस योजना के तहत 20 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किया। खाद्य एवं रसद विभाग से क्षेत्र के 17 गरीब पात्र परिवार को राशन कार्ड जारी किया गया।
इसके साथ ही अन्य विभागों से आवेदन पत्र भरवाए गए। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या का समाधान कराया।
बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 48 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण, 17 को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 104 लोगों का कोविड टीकाकरण आदि किया गया। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक मेले में भाजपा नेता मणींद्र शुक्ला मन्नू ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ विकास कार्य कर रही है।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने कृषि विभाग से किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मेले में दस बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और पौध वाटिका में रोपने के लिए आंवला, सहजन, नीबू आदि के पौधे वितरित किए। 15 लोगों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय के स्वीकृति पत्र दिए गए। मवई ब्लॉक में मेले का उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया।
बताया कि मेले में लगे हर विभाग के स्टॉलों पर किसान अपनी समस्यओं को बताकर उसका निदान करवा सकते हैं। मौके पर उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक, लालजी चौरसिया, सीएचसी अधीक्षक मवई डॉ. रविकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें