अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के नियांवा के एक एडवरटाइजिंग कंपनी के युवक का शव अपने ही आफिस के हाल में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर की अंगूरीबाग कॉलानी निवासी रोहन यादव नियांवा स्थित एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करता था।
सुबह ऑफिस खुलने पर उसका शव फंदे के सहारे लटकता मिला। कंपनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या जैसा दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।