फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुगली के आरोप में मारपीट, एक की मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नवरोज पुर बघेडी गांव निवासी राम विहारी के बहन की शादी तय हो रही थी।
विज्ञापन


गांव के ही राम भारत ने वर पक्ष वालों से किसी बात की चुगली कर दी, जिससे रिश्ता खटाई में पड़ गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में सोमवार  शाम भी विवाद हुआ था।

लेकिन किसी प्रकार मामला शांत हो गया था। मंगलवार सुबह उसी बात को लेकर फिर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में गंभीर रुप से घायल 35 वर्षीय रामबिहारी रावत पुत्र त्रिभुवन रावत को सीएचसी से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं राम बिहारी के दो भाई बलराम उर्फ बलऊ व मनीराम रावत व दूसरे पक्ष के रामभारत, रामरुप व रघुनाथ को भी सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से मारपीट तथा मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीएचसी से राम भारत, राम रुप और रघुनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें