बताया गया कि लगभग पांच माह पूर्व जनपद में तैनात तथा अयोध्या के विवादित परिसर की सुरक्षा ड्यूटी कर रहा पुलिस का जवान उमलेश त्यागी लापता हो गया था।
वाराणसी राजकीय रेलवे पुलिस ने फैजाबाद से गुजर कर वाराणसी पहुंची एक एक्सप्रेस ट्रेन से एक लावारिस बाक्स बरामद किया था। इसकी तलाशी में रजाई में लिपटा तथा गोलियों से छलनी एक अधेड़ का शव मिला था।
मौके से मिली वर्दी तथा आई कार्ड से मृतक की शिनाख्त मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ स्थित खजुरी निवासी उमलेश त्यागी के रुप में हुई थी।
जीआरपी वाराणसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तफ्तीश यह पता चलने के बाद कि फैजाबाद में तैनात सिपाही की हत्या रेलवे स्टेशन के आसपास कहीं की गई है जीआरपी वाराणसी पुलिस ने विवेचना के लिए मामला जनपद भेज दिया।
मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि जीआरपी वाराणसी की ओर से भेजे गये सिपाही के हत्या मामले में नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जाएगी।