फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या

Tue, 23 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से वापस लौटे माता-पिता ने बेटी का शरीर फर्श पर पड़ा देखा तो दंग रह गए। मृतका की मां ने देवर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के केंहसा गांव निवासी गुरुचरन का अपने भाई शिव चरन से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर इसी विवाद में गुरुचरन की बेटी रामरती की चाचा शिव चरन से मारपीट हुई थी।

पीड़ित पक्ष कोतवाली में आरोपी शिव चरन के खिलाफ तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की देर शाम गुरुचरन की इकलौती बेटी रामरती घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां भगवती देवी और गुरुचरन खेत गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम करीब सात बजे भगवती और गुरुचरन घर पहुंचे तो रामरती का शव साइकिल की ट्यूब के सहारे फंदे से लटक रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें