पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव बंदीदासपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे चले। प्रकरण में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बंदीदासपुर गांव निवासी साधूराम और बेचू गिरि के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गांव निवासी साधूराम निवासी बंदीदासपुर का आरोप है कि विपक्षी बेचू और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर हमला बोल दिया।
हमले में गंभीर चोटें आईं और हड्डियां टूट गईं। उनका कहना है कि बेचू समेत 11 के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है। पूराकलंदर एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मामले में बलवा, मारपीट, हमला, मारपीट व जानमाल की धमकी के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है।