फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगढ़ में मिली युवक की लाश

Tue, 24 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के पास सतगढ़ में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह घास काटने गई महिलाओं ने खाई में शव पड़ा देखा। मृतक के पास मिले कागजातों में बांस मातोली (चंडाक) लिखा है।
विज्ञापन

सतगढ़ प्राथमिक स्कूल और सतगढ़ मंदिर के बीच सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में सुबह घास काटने गई सतगढ़ की महिलाओं ने शव पड़े देखा। महिलाओं ने प्रधान सावित्री कापड़ी को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। कनालीछीना थाने से एएसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस दल ने लोगों की सहायता से शव को खाई से निकाला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है।
मृतक की जेब से मिले एटीएम और अन्य कागजातों में राजेंद्र प्रसाद जोशी पुत्र घनश्याम जोशी निवासी बांस मातोली (चंडाक) लिखा है। शव कुछ दिन पुराना होने का अनुमान है, शव से बदबू आ रही है। चेहरे में चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन


पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे मैतोली (बांस) निवासी घनश्याम जोशी ने मृतक की पहचान अपने पुत्र राजेंद्र प्रसाद जोशी के रूप में की है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का काम करता था। वह 22 नवंबर को पीपली में एक बारात की वीडियोग्राफी के लिए गया था। उन्होंने राजेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें