फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में युवाओं को विशेष महत्व : ऋषिकेश उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में युवाओं को विशेष महत्व : मेयर
विज्ञापन

फैजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला पार्टी कार्यालय पहुंचे मिथलेश त्रिपाठी का महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि भाजपा में युवाओं को विशेष महत्व दिया जाता है। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, ध्रुवराज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं अयोध्या में छात्रनेता सौरभ मिश्र की अगुवाई में सैकड़ोें छात्रों ने प्रदेश उपाध्यक्ष का साकेत महाविद्यालय के सामने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विकास वैश्य, अखंड सिंह, प्रमोद साहू, अभय पांडेय, राजहंस मिश्र, सौरभ तिवारी, देवेंद्र शुक्ला सहित अन्य शामिल रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का सोमवार को जिले में जगह जगह स्वागत हुआ। भेलसर में आशीष शर्मा व विश्वनाथ तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनको फूल-मालाओं से लाद दिया। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश का युवा आज भाजपा के साथ खड़ा है। इस मौके पर संदीप शुक्ला, बागीश शर्मा, आलोक सिंह, शुभम सिंह और मनीष वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें