फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित छह की मौत, 96 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती छह कोरोना मरीजों की 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, बुधवार को 96 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 68 संक्रमित कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हो गए। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 15859 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1470 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 2379 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 1420 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में सोहावल के मगलसी व रेलवे स्टेशन में तीन-तीन पॉजिटिव मिले। बेगमगंज, बछड़ा सुलतानपुर, मसौधा की शिवनगर कॉलोनी, पूरा बाजार, सोहावल के कोला, मोइया व करेरू में दो-दो संक्रमित मिले।
आरपीएफ कैंप, तुलसीबाड़ी, गांधीनगर, पुलिस लाइंस, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार, नैयर कॉलोनी, मुकेरि टोला, सुभाष नगर, साहबगंज, रामनगर, लालबाग, सहादतगंज, तेलीटोला, अंजनी पुरम, जनौरा, सरस्वती विहार, वैदेही नगर, वजीरगंज, राठहवेली सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कुल सक्रिय मरीजों में से 1287 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में 99, जिला महिला अस्पताल में नौ, जगत हॉस्पिटल में आठ, चिरंजीव हॉस्पिटल में 22, आनंद हॉस्पिटल में 20, संजाफी हॉस्पिटल में नौ और निर्मला हॉस्पिटल में 16 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें