फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

654 बोरी मिलावटी यूरिया बरामद, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। थाना क्षेत्र पटरंगा के धमौरा तिराहे पर स्थित एक खाद की दुकान पर छापा मारकर कृषि उपनिदेशक ने 654 बोरी मिलावटी यूरिया बरामद की। इस दौरान दुकान के डीलर मौके से फरार हो गए। कृषि विभाग द्वारा पटरंगा थाने में दो डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पटरंगा थाना क्षेत्र के धमौरा तिराहे पर बाराबंकी जनपद के कोटवा सड़क निवासी विकास गुप्ता व दिव्यांशु गुप्ता खाद की दुकान चलाते थे। दोनों दुकान पर मिलावटी खाद बेचते थे। मुखबिर की सूचना पर कृषि विभाग के उपनिदेशक संजय पांडेय ने अपनी टीम के साथ रविवार को उक्त दुकान पर छापा मारा। गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से 268 बोरी खाद सिली व 364 बोरी खाद खुली बोरियों में मिली। इसके अलावा खुशबूदार सल्फर व जिंक कैल्शियम भी बरामद हुआ। इसकी जांच की गई तो पूरी खाद में मिलावट थी।
थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि उपनिदेशक की तहरीर पर डीलर विकास गुप्ता व दिव्यांशु गुप्ता निवासी कोटवा सड़क जनपद बाराबंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें