फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2055 ने छोड़ी टीजीटी भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के नौ केंद्रों पर शनिवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) जीव विज्ञान भर्ती परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। जिले के सभी केंद्रों पर बुलाए गए 3917 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1862 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2055 ने परीक्षा से किनारा कस लिया।
विज्ञापन

टीजीटी भर्ती परीक्षा शनिवार को शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, तुलसी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एमएलएमएल इंटर कॉलेज, महाराजा इंटर कॉलेज, बापू बालिका इंटर कॉलेज, फार्ब्स इंटर कॉलेज, विमला देवी वर्मा इंटर कॉलेज व एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
सभी केंद्रों पर 3917 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी जिसके सापेक्ष मात्र 1862 ही उपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। सीसीटीवी युक्त कक्षों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने परीक्षा केंद्र जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें