फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए दिए 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रयागराज की महिला श्रद्धालु ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर राममंदिर निर्माण के लिए 11 लाख दो हजार का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रयागराज फाफामऊ नई बस्ती रंगपुरा की रहने वाली मंजुला तिवारी ने बताया कि उनके पति की मौत महज 28 वर्ष की आयु में ही सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पुत्र की मौत 35 वर्ष की उम्र सड़क दुर्घटना में ही हुई थी।
कहा कि पति व पुत्र की स्मृति में उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का दान लगातार आ रहा है। राममंदिर निर्माण के लिए अभी रॉफ्ट ढालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें