फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने कोल्ड बॉक्स में मारी लात

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नौधना गांव में शुक्रवार को उस वक्त उत्तेजना फैल गई, जब आटो चालक के हत्यारोपियों में से एक उसके घर पहुंच गया और जिस कोल्ड बॉक्स में आटो चालक का शव रखा था, उसमें लात मार दी। लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नौधना गांव निवासी शिव औतार पाल का बेटा आशू पाल (20) ऑटो चलाता था। बुधवार को उसका शव बोझा गांव के पास एक खेत में पाया गया था। पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली थी।
पुलिस ने आशू की सड़क हादसे में मौत होने का दावा किया था। परिजनों ने हत्या के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार से मना कर दिया था।
विज्ञापन

मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने नगला खादर के खुमान दीवान नासिरपुर बोझा गांव के महाराज सिंह जनजोधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को अंतिम संस्कार से पहले आशू का घर में कोल्ड बॉक्स में रखा था।
उसी दौरान हत्यारोपी खुमान आटो चालक के घर पहुंचा और कोल्ड बॉक्स में लात मार दी। इसके बाद आरोपी ने आशू के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। नशे में धुत खुमान की हरकत देख वहां मौजूद लोगों में उत्तेजना फैल गई।
लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। फिर सबक सिखाने के बाद उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है।
कोल्ड बॉक्स में खुमान के लात मारने की आरोप की जांच की जा रही है। आरोपी को आटो चालक के परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
इंस्पेक्टर को छुट्टी से वापस बुलाया
बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह निजी कार्य से तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। बुधवार रात ऑटो चालक की मौत, बल्लमपुरा में दो घरों में लाखों की चोरी जैसी बड़ी घटनाएं होने पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने उन्हें छुट्टी से वापस बुला लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी ने थाने पहुंचकर अपना कामकाज संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें