फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक माडलों से छात्रों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर प्रदर्शनी का आयोजन लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा में किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण में सुधार की अति आवश्यकता है। हम विकास की अंधी दौड़ में अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को नष्ट करते जा रहे हैं।
उधर, कई स्कूलों से आए बच्चों ने प्रदर्शनी में अपने-अपने स्टाल लगाए। सफाई, पौधों, प्रदूषण पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। बालिकाओं ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम, पर्यावरण, जल संरक्षण, पॉलिथीन का कम प्रयोग करने का मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बिहारीजी इंटर कॉलेज अहेरीपुर, गुरुकुल इंटर कॉलेज, केआर गर्ल्स कॉलेज लखना, सुखदेवी कन्या इंटर कॉलेज महेवा, सेविन हिल्स इटावा आदि ने भाग लिया। महेवा कॉलेज के 12वीं के छात्र हरशू शर्मा के सफाई के आधुनिक मॉडल की विशेष सराहना की गई।
माडल में कूड़ा एकत्रित करने से लेकर इकट्ठा कर गाड़ी में भरने तक का काम बिना हाथ लगाए करने का तरीका सुझाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की उपप्रधानाचार्य मंजुलता, डॉ. लवकुश बाबू जाटवानी, मुख्य अनुशासक प्रताप नारायण तिवारी, राजकुमार, हेमचंद्र, किरन शर्मा, शत्रुघ्न तोमर सहित सभी स्टाफ का सहयोग रहा ।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर डीआईओएस राजू राणा, एसडीएम विजय शंकर त्रिपाठी, विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ. एसएस त्रिपाठी, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें