फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य में प्रतीक्षा, समूह गान में शूटिंग स्टार्स अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केकेपीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में मंगलवार को एकल नृत्य और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने सुंदर वेशभूषा में बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की प्रतीक्षा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की रोशनी द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की अनामिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। समूह गान प्रतियोगिता में शूटिंग स्टार्स ग्रुप ने प्रथम, स्परीच्युअल ग्रुप द्वितीय तथा एनसीसी कैडेट्स ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. सुचित्रा वर्मा, डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. शाजिया अख्तर, डॉ. जीएस गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर पद्मा त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के मंत्री राकेश वर्मा, प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक चीफ प्रॉक्टर डॉ. शिवराज सिंह यादव ने कार्यक्रम संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एके शर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. चित्रा यादव, डॉ. बिंदु सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें