इटावा। भाजपा सरकार बुनकरों की अनदेखी कर रही है। सरकार जो योजनाएं चला भी रही है, उनमें भी जातीयता का खेल कर केवल वोट लेने का काम कर रही है। यह बातें बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी की शाहग्राम में हुई बैठक में पार्टी के शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की झलकारी बाई योजना में उन लोगों को लूम और पावर लूम खोलने के लिए सब्सिडी दी जा रही है, जो आज की तारीख में बुनकर के काम में शामिल ही नहीं है। सरकार ने पावर लूम पर लगने वाले विद्युत बिलों को भी बहुत बढ़ा दिया है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने व संगठन को मजबूत बनाने की भी अपील की है। बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष नासिर अंसारी ने की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, कमलेश वर्मा ,जितेंद्र दुबे, सत्येंद्र महेश्वरी, अवनीश वर्मा आदि मौजूद रहे।