फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों पर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के सामने भोगनीपुर नहर में 24 अगस्त को मिले युवक के शव की शिनाख्त 30 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद इकदिल के केशौपुर गांव निवासी नीरज के रूप में हुई थी। बुधवार को युवक के परिजनों ने एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिलकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इकदिल के केशौपुर गांव निवासी हैप्पी ने कि उसके पिता नीरज 21 अगस्त को दोपहर बसरेहर के रिटौली गांव स्थित ससुराल मां मंजू देवी को लिवाने गांव के शंकर के साथ बाइक से गए थे। 26 अगस्त को मां अकेले गांव पहुंची।
उसने ननिहाल जाकर पिता के संबंध में पूछताछ की। लेकिन ननिहाल के लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन लोगों ने बताया कि नीरज 23 अगस्त को ही यहां से चले गए थे। इस पर उसने इकदिल थाने में पिता नीरज की गुमशुदगी दर्ज कराई। 30 अगस्त को जानकारी मिली कि भोगनीपुर नहर में एक शव मिला है, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

उसी दिन उसने चाचा धीरज के साथ पहुंचकर कपड़ों से पिता नीरज की पहचान की। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें