फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में पीएसी बरेली की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस को हरी झंडी दिखाते 28 वीं वाहिनी पीएसी के दलनायक डॉ पुरूषोत्तम शर्मा - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। 28 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही पीएसी पश्चिमी जोन की 24वीं अंतर वाहिनी क्रासकंट्री प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस में पीएसी बरेली की टीम ने बाजी मारी। जबकि, इटावा दूसरे व मुरादाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सिपाही बलराम ने 32.23 मिनट में 10 किलोमीटर की रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सिपाही रवि कुमार राघव ने 32.35 मिनट में रेस पूरी कर दूसरा व आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के सिपाही सुरेंद्र कुमार 33.18 मिनट में दौड़ पूरी तक तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को 10 किलोमीटर की रेस का शुभारंभ 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के दलनायक डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा हरी झंड़ी दिखाकर किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि क्रास कंट्री प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन की 14 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। बुधवार को प्रतियोगिता के दौरान पीएसी के सहायक शिविर पाल रामनरेश सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक सहायक शिवेंद्र कुमार सिंह, प्लाटून कमांडर अरविंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन 28वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि यादव ने किया। जबकि, स्पोर्टस कालेेज सैफई के उप क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह और स्पोर्टस स्टेडियम के प्रशिक्षक जावेद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ते खिलाड़ी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें