फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पक्का बाग ओवरब्रिज के नीचे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया। इसे शनिवार रात बाइस ख्वाजा के पास मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया गया है। तलाशी में उसके पास पिस्टल, बाइक, एक तमंचा व कारतूस मिला है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि शनिवार रात वह चेकिंग अभियान चला रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि फ्रेंड्स कालोनी थाना में हुई अमित बरूआ हत्याकांड व कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अमित दुबे उर्फ तन्नू बाइक से ख्वाजा रोड पर खड़ा है।
वह भिंड की ओर जाने वाला है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक रवींद्र निषाद, उपनिरीक्षक संजय दुबे समेत घेराबंदी कर ख्वाजा दरगाह के पास पहुंचे। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंका। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन

अभियुक्त सुशांत दुबे उर्फ तन्नू से एक 32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, तमंचा व एक बाइक बरामद की गई है। पिस्टल व तमंचा बरामद होने पर जब उससे इसके बारे में पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि अमित बरुआ को गोली मारने में उसने इसी पिस्टल का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल शमशुल हसन, कांस्टेबल सनोज कुमार, विवेक कुमार, सलमान और शरद शुक्ला भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें