फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिले गैस चूल्हा और सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत कस्बा अहेरीपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर 50 से अधिक गरीब महिलाओं को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

शिव महेश दुबे ने कहा कि जो कार्य आज तक पिछली सरकारें नहीं कर पाईं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। महिलाओं को चूल्हा जलाना न पड़े, इसलिए सरकार ने घर-घर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलिंडर चूल्हा भेजने का कार्य किया ।
इसके साथ साथ ही सरकार ने कई योजनाएं देकर जनता को लाभ देने का कार्य किया। निशुल्क गैस, चूल्हा, सिलिंडर पाने वाली आरती देवी, मुन्नी देवी, आकांक्षा, सुजाता, प्रीति, संतोष कुमारी, नीलू देवी, नीलम, बतासी, प्रेमवती आदि खुश नजर आईं।
विज्ञापन

संचालक नर नारायण सारस्वत ने 21 किलो लड्डूू का वितरण किया।
इस मौके पर गैस एजेंसी के संरक्षक पंडित पदम नारायण सारस्वत, नर नारायण सारस्वत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, तेज प्रताप सिंह, अरविंद ऋषिश्वर, चौकी प्रभारी अहेरीपुर संजय सिंह, भानु प्रताप सिंह राठौड़, राकेश राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें