फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले हिरणों का शिकार करने वाला तेंदुआ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 68 दिनों से अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना शिकारी तेंदुआ सफारी पार्क के अंदर ही पकड़ा गया। मंगलवार रात तेंदुआ एंटीलोप सफारी के पास लगाए गए पिंजड़े में फंस गया। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

तेंदुए ने सफारी पार्क में 12 हिरणों को मार डाला था, हालांकि सफारी प्रशासन ने छह हिरणों के मरने की ही पुष्टि की थी। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले तेंदुआ एंटीलोप सफारी की ओर से पार्क में घुस आया था। कई टीमें सफारी के अंदर और बाहर तेंदुए की तलाश में लगाईं गईं थीं। कुछ दिन पहले बाहर की ओर जाते तेंदुए के पंजे के निशान मिले थे। इसके बाद पार्क के अंदर भी पिंजड़े लगा दिया गए थे। मंगलवार रात लेपर्ड सफारी क्षेत्र में चेनलिंगफेसिंग के बाहरी इलाके में पिंजड़े में तेंदुआ कैद हो गया।
बाउंड्रीवाल ऊंची कराने के लिए मांगा बजट
डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि सफारी पार्क की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम है। बाहर जंगल का इलाका है। अक्सर तेंदुए बाउंड्रीवाल कूदकर घुस आते हैं। बाउंड्रीवाल को और ऊंची कराने के लिए सरकार से बजट की मांग की गई है। बाउंड्रीवाल ऊंची होने पर सफारी के जानवर बाहरी जीवों से सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें