फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के घर से छह लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। चंद्रपुरा गांव में सीआरपीएफ जवान के घर से सोमवार रात चोर जेवर-नकदी समेत छह लाख का माल उठा ले गए। तड़के नींद खुलने पर पत्नी को चोरी का पता चला। पुलिस ने खोजी कुत्ते और फारेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। जवान के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

चंद्रपुरा गांव निवासी महावीर सिंह यादव पुत्र विजय सिंह सीआरपीएफ में हैं। इस समय उनकी तैनाती दिल्ली है। सोमवार रात उनकी पत्नी सीमा देवी, मां राम ढकेली और 11 वर्षीय पुत्री दीक्षा घर के अहाते में सो रहीं थीं। देर रात छह फीट ऊंची दीवार कूदकर चोरे अंदर घुस आए। सीमा की तकिया के नीचे से चाबी निकालकर कमरे के दरवाजे खोल लिए। अलमारी, सूटकेस खोलकर 50 हजार रुपये और छह लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए।
रात करीब तीन बजे सीमा की नींद खुली। चाबी निकालने के लिए तकिया उठाया। चाबी न मिलने पर बेटी और सास को जगाया। दरवाजे खुले देखकर पड़ोस में रहने वाले जेठ और देवर के परिवारवालों को सूचना दी। सूचना पर सुबह चार बजे पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ता ने भी जांच की। भाई राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
किसी परिचित का हाथ होने की आशंका
महावीर सिंह के घर में तीन कमरे हैं। चोरों ने उसी कमरे को खंगाला जिसमें जेवर रखे थे। इससे वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया बिजली का बिल जमा करना था। इसके लिए दो दिन पहले बकेवर की स्टेट बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें