फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए लेखपाल का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर के पंचायत घर में डीएम श्रुति सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने लेखपाल आरती मिश्रा के क्षेत्र में न आने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल से जवाब तलब कर उनका तीन दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। वहीं, जॉबकार्ड धारकों को मनरेगा में काम न दिए जाने की शिकायत पर अफसरों को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम बुधवार सुबह करीब 11 बजे पंचायत घर पहुंची। चौपाल में तमाम ग्रामीण पहले से मौजूद थे। डीएम ने लोगों से मनरेगा के काम मिलने के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कि रोजगार सेवक का कहना है कि जॉबकार्ड धारक जो बुजुर्ग हो चुके है, उन्हें काम नहीं दिया जाएगा। इससे कई लोगों को रोजगार नहीं मिला। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि जिन लोगों के जॉबकार्ड नहीं हैं, उन्हें काम दिया जा रहा है। डीएम ने रोजगार सेवक से सवाल किया, तो उसने चुप्पी साध ली। डीएम ने मातहत अफसर को रोजगार सेवक पर लगे आरोपों की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
डीएम ने लोगों से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा ,आयुष्मान स्वास्थ्य क ार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में पूछा। कई लोगों ने आयुष्मान कार्ड ने बनने की शिकायत की। डीएम के पूछने पर बसरेहर सीएससी प्रभारी डॉ. विकास सचान ने बताया कि सूची के आधार पर सभी के कार्ड बनाए गए हैं। कुछ कार्डों की फीडिंग अभी भी जारी है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल आरती मिश्रा न आने से वरासतें दर्ज नहीं की गईं। डीएम ने कहा कि वरासत 13 दिन में दर्ज हो जानी चाहिए। चौपाल में कुछ लोगों ने आवास न मिलने की शिकायत की। डीएम ने नियमानुसार पात्रों को सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ग्राम पंचायत शेखुपुर सरैया में भी ग्रामीणों से क्षेत्र का हाल जाना। ग्रामीणों ने बसरेहर बाजार से शेखूपुर, सरैया जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से आवागमन बंद होने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि जल्द ही यहां पर नाला बना कर समस्या का निदान कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खानेे की सामग्री, कॉपी-किताबें बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें